रविवार, 29 दिसंबर 2013

Motivation Quotes In Hindi


प्रेरणात्मक कथन 
Quote 1: A creative man is motivated by the desire to achieve, not by the desire to beat others.
In Hindi : एक रचनाशील व्यक्ति कुछ पाने की इच्छा से प्रेरित होता है ना कि औरों को हारने की.
एनी रैंड Ayn Rand
Quote 2:Act as if what you do makes a difference. It does.
In Hindi : ऐसे कार्य करें जिससे की आपको लगे कि आपके काम से अंतर आ रहा है. और अंतर आता भी है.
विलियम जेम्स William James
Quote 3:Be gentle to all and stern with yourself.
In Hindi : सभी के साथ सौम्य और अपने लिए कठोर रहिये .
सैंट टेरेसा ऑफ़ अविला Saint Teresa of Avila 
Quote 4: Begin to be now what you will be hereafter.
In Hindi : अभी से वो होना शुरू कीजिये जो आप भविष्य में होंगे.
विलियम जेम्स  William James
Quote 5:Either you run the day or the day runs you.
In Hindi : या तो आप दिन को चलते हैं या दिन आपको.
जिम रान  Jim Rohn
Quote 6: Expect problems and eat them for breakfast.
In Hindi : समस्याओं की अपेक्षा कीजिये और उन्हें नास्ते मैं खाइए.
अल्फ्रेड ऐ मोंतापेर्ट  Alfred A. Montapert
Quote 7: Fear cannot be without hope nor hope without fear.
In Hindi :  डर बिना उम्मीद के नहीं हो सकता और उम्मीद बिना डर के.
बरूच स्पिनोजा  Baruch Spinoza
Quote 8: You never know what motivates you.
In Hindi :  आप कभी नहीं जानते हैं कि आपके क्या प्रेरित कर दे.
सिसली टायसन  Cicely Tyson
Quote 9: You can’t wait for inspiration. You have to go after it with a club.
In Hindi :  आप प्रेरणा का इंतज़ार नहीं कर सकते. आपको खुद इसके पीछे जाना पड़ेगा.
जैक लन्दन  Jack London 
Quote 10: You can’t expect to hit the jackpot if you don’t put a few nickels in the machine.
In Hindi :  आप जैक-पौट हिट करने का तबतक नहीं सोच सकते जब तक आप मशीन में कुछ सिक्के नहीं डालते.
फ्लिप विल्सन  Flip Wilson
Quote 11: Who seeks shall find.
In Hindi :  जो खोजेगा वो पायेगा.
सोफोक्ल्स  Sophocles      
Quote 12: Without hard work, nothing grows but weeds.
In Hindi :  बिना मेहनत के सिर्फ झंखाड़ उगते हैं.
जार्ज बी हिन्क्ले  Gordon B. Hinckle
Quote 13: You are never too old to set another goal or to dream a new dream.
In Hindi : आप कभी भी इतने बूढ़े नहीं हो सकते कि एक नया लक्ष्य ना निर्धारित कर सकें या एक नया सपना देख सकें.
सी एस लुईस  C. S. Lewis
Quote 14: You can’t build a reputation on what you are going to do.
In Hindi : आप अपनी साख इस बात से नहीं बना सकते कि आप क्या करने जा रहे हैं.
हेनरी फोर्ड  Henry Ford
Quote 15: Things do not happen. Things are made to happen.
In Hindi :चीजें खुद नहीं होतीं , उन्हें करना पड़ता है..
जॉन ऍफ़ केनेडी  John F. Kennedy
Quote 16: The harder the conflict, the more glorious the triumph.
In Hindi : जितना कठिन संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी.
थोमस पेन  Thomas Paine  
——————————————————————–
  We will keep adding more Quotes from time to time.
 Note: Despite taking utmost care there could be some mistakes in Hindi Translation of Quotes on Motivation

निवेदन: कृपया अपने comments के मध्यम से बताएं कि Motivational Quotes का Hindi अनुवाद आपको कैसा लगा.

शनिवार, 21 दिसंबर 2013

लकड़ी का कटोरा


                                       
                                          लकड़ी का कटोरा

लकड़ी का कटोरा 

एक  वृद्ध  व्यक्ति अपने  बहु बेटे  के  यहाँ  शहर  रहने  गया . उम्र  के  इस  पड़ाव  पर   वह  अत्यंत  कमजोर  हो  चुका  था , उसके  हाथ  कांपते  थे  और  दिखाई  भी  कम   देता  था .  वो एक छोटे से घर में रहते थे , पूरा  परिवार  और  उसका  चार  वर्षीया  पोता  एक  साथ  डिनर  टेबल  पर  खाना  खाते  थे . लेकिन  वृद्ध  होने  के  कारण  उस  व्यक्ति  को खाने  में  बड़ी  दिक्कत  होती  थी . कभी  मटर  के  दाने  उसकी  चम्मच  से  निकल  कर  फर्श  पे  बिखर  जाते  तो  कभी  हाँथ  से  दूध  छलक   कर  मेजपोश   पर  गिर  जाता  .
बहु -बेटे   एक -दो   दिन   ये   सब   सहन   करते   रहे   पर   अब   उन्हें  अपने  पिता  की  इस   काम  से  चिढ  होने  लगी . “ हमें  इनका  कुछ  करना  पड़ेगा ”, लड़के  ने  कहा . बहु  ने  भी  हाँ  में  हाँ  मिलाई  और  बोली ,” आखिर  कब तक  हम  इनकी  वजह  से  अपने  खाने  का  मजा किरकिरा रहेंगे , और  हम  इस  तरह  चीजों  का  नुक्सान  होते  हुए  भी  नहीं  देख  सकते .”
अगले दिन जब  खाने  का  वक़्त  हुआ  तो  बेटे  ने  एक  पुरानी  मेज  को  कमरे  के  कोने  में  लगा  दिया  , अब बूढ़े पिता  को  वहीँ  अकेले  बैठ  कर  अपना  भोजन  करना  था .  यहाँ  तक की  उनके  खाने  के  बर्तनों   की  जगह  एक  लकड़ी  का  कटोरा  दे  दिया  गया  था  , ताकि  अब  और  बर्तन  ना  टूट -फूट  सकें . बाकी  लोग  पहले की तरह ही आराम   से   बैठ  कर  खाते  और  जब  कभी -कभार  उस  बुजुर्ग  की  तरफ   देखते  तो  उनकी  आँखों  में  आंसू  दिखाई  देते  . यह देखकर भी बहु-बेटे का मन नहीं पिघलता ,वो  उनकी  छोटी  से  छोटी  गलती  पर  ढेरों  बातें  सुना  देते .  वहां  बैठा  बालक  भी  यह  सब  बड़े  ध्यान  से  देखता  रहता , और  अपने  में  मस्त   रहता .
एक  रात  खाने  से  पहले  , उस  छोटे  बालक  को  उसके  माता -पिता  ने  ज़मीन  पर  बैठ  कर  कुछ  करते  हुए  देखा ,  ”तुम  क्या  बना  रहे  हो ?”   पिता ने  पूछा ,
बच्चे  ने  मासूमियत  के  साथ  उत्तर  दिया , “ अरे  मैं  तो  आप  लोगों  के  लिए  एक  लकड़ी  का  कटोरा  बना  रहा  हूँ , ताकि  जब  मैं बड़ा हो  जाऊं  तो  आप  लोग  इसमें  खा  सकें .” ,और  वह  पुनः  अपने  काम  में  लग  गया . पर  इस  बात  का  उसके  माता -पिता  पर  बहुत  गहरा  असर  हुआ  ,उनके  मुंह  से  एक  भी  शब्द  नहीं  निकला  और आँखों  से  आंसू  बहने  लगे . वो  दोनों  बिना  बोले  ही  समझ  चुके  थे  कि  अब  उन्हें  क्या  करना  है . उस  रात  वो  अपने  बूढ़े पिता  को   वापस  डिनर  टेबल  पर  ले  आये , और  फिर  कभी  उनके  साथ  अभद्र  व्यवहार  नहीं  किया .
——————————————–
Note: The inspirational story shared here is not my original creation, I have read it before and I am just providing a Hindi version of the same.

यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: facingverity@gmail.com. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!