रविवार, 19 जनवरी 2014

Goal Setting: S.M.A.R.T होना चाहिए आपका लक्ष्य !

                                                                                

                                                                  Make Smart Goals
Goal Setting: S.M.A.R.T होना  चाहिए  आपका  लक्ष्य !
दोस्तों यहाँ  मैं  आपके  सामने  कुछ  मिलते  जुलते  goals लिख  रहा  हूँ :
  • मुझे  अच्छे number लाने  हैं .
  • मुझे  Maths में  अच्छे  number लाने  हैं .
  • मुझे  annual exam में  Maths में  अच्छे  number लाने  हैं. 
  • मुझे  annual exam में  Maths में  कम  से  कम  80 number लाने  हैं. 
  • मुझे  annual exam में  Maths में 100 number लाने  हैं. 
इन  goals में  से  एक  ही  ऐसा  है  जिसे  SMART कहा  जा  सकता  है . क्या  आप  बता  सकते  हैं  वो  कौन  सा  है ?
सही  उत्तर  जानने  से पहले  आइये  जानते  हैं  की  SMART goal का  मतलब  क्या  होता  है :
SMART  का  मतलब  है :
S –Specific (स्पष्ट)
M -Measurable (जिसे मापा जा सके)
A-Achievable (पूर्ण करने योग्य)
R- Realistic ( वास्तविक)
T- Time-bound ( समय में बंधा हुआ)
एक  SMART goal में  ऊपर  बतायी  गयी  सभी  qualities होनी  चाहियें .
1)      Specific : आपका  लक्ष्य  बिलकुल  clear होना  चाहिए . उसे  सुनने  या  पढने  के  बाद  उसे  लेकर  कोई  संशय  नहीं  होना  चाहिए . अगर  कोई  कहता  है  कि  उसे  “अच्छे  number लाने  हैं ” तो  ये  बात  clear नहीं  होती  कि  वो  किस  subject या  exam की  बात  कर  रहा है  जिसमे  उसे  अच्छे  number लाने  हैं . और  अच्छे  से  क्या  मतलब  है ? किसी  के  लिए  100    में  80 अच्छा  हो  सकता  है  किसी  के  लिए  100   में  60 भी  अच्छा  हो  सकता  है .
इसी  तरह  कई  लोग  कहते  हैं  कि  मेरा  लक्ष्य  है  एक  सफल  आदमी  बनना . पर  जब  आप  उनसे  पूछेंगे  की  किस  क्षेत्र  में  तो  शायद  वो  कोई  satisfactory answer ना  दे  पाएं . यानि  वो  अपने  लक्ष्य  को  लेकर  clear नहीं  हैं , और  जब  goal clear ना  हो  तो  उसके  achieve होने  की  बात  ही  नहीं  उठती .
2)      Measurable : आपका goal ऐसा  होना  चाहिए  जिसे  किसी  पैमाने  पर  मापा  जा  सके . यानि  उस  goal के  साथ  कोई  संख्या  कोई  number जुड़ा  होना  चाहिए . For example, यदि  कोई  कहता  है  की  उसका  लक्ष्य  weight कम  करना  है  तो  सवाल  उठता  है  की  कितना  कम  करना  है . Goal के  साथ  जब  numbers जुड़  जाते  हैं  तो  आप  अपनी  progress को  measure कर  सकते  हैं . और  ये  जान  सकते  हैं  की  आपने  अपना लक्ष्य  सही  तरह से  achieve किया  की  नहीं . इसलिए  एक  अच्छा  goal हमेशा  measurable होता  है .
3)      Achievable: यदि  आप  कोई  ऐसा  goal बनाएँगे  जो  अन्दर  से  आपको  ऐसी  feeling दे  कि  भाई  ये  तो  impossible है  तो  ऐसे  goal का  कोई  अर्थ  नहीं  है . दोस्तों  हमारा  sub-conscious mind conscious mind से   कहीं   अधिक  powerful होता  है ,यदि  आप  conscious mind से  कोई  impossible goal बनायेंगे  और  subconscious उसे  support नहीं  करेगा  तो  आपके  goal पूरा  होने  के  chances नहीं  के  बराबर  होंगे . For example. आप  decide करते  हैं  कि  मुझे  Maths में  100 number लाने  हैं  और  आपका  past record बताता  है  कि  आप  मुश्किल  से  ही  इस  subject में  पास  होते  हैं  तो  तुरंत  ही  आपका  अवचेतन  मस्तिष्क  इसे  नकार  देगा  और  आप  ये  goal achieve नहीं  कर  पाएंगे . वहीँ   अगर  आप  75% marks लाने  की  सोचते  हैं  तो  आपके  सफल  होने  की  संभावना  कहीं  अधिक  होगी .
4)      Realistic: आपका  goal आपके  लिए  realistic होना  चाहिए . Achievable और  Realistic के  बीच  एक  thin line है . जो लक्ष्य  realistic है वो  achievable हो सकता हैपर जो achievable है वो realistic भी हो ऐसा ज़रूरी नहीं है. For एक्साम्प्ले, Exam में  top करना  एक  achievable goal है , पर  यदि  आपने  शुरू  से  पढ़ाई  नहीं  की  है  और  अब  बस  exam में  कुछ ही दिन बचे  हैं  तो  ये  unrealistic होगा  की  आप  top करेंगे .हमेशा  अपनी  capacity के  हिसाब  से  realistic goals बनाएं . ये  भी  ध्यान  रकेहें  की  कोई  काम किसी  और  के  लिए  realistic हो  सकता  है  पर  आपको  उसे  अपने  angle से  देखना  है  और  अपने  goals design करने  हैं .
5)       Time-Bound : Goals के  साथ  अगर  आप  समय  सीमा  नहीं  निर्धारित  करेंगे  तो  आपको  उसे  achieve करने  की  urgency नहीं  महसूस  होगी  और  आप  उसे  पूरा  करने  के  लिए  सही  प्रयत्न  नहीं  कर  पायेंगे . इसीलिए  goal decide करते  वक़्त  ये  निश्चय  करना  कि  इसे  कब  तक  achieve करना  है  बहुत  ही  आवश्यक  है . मैंने  कई  बार  लोगों  को  ये  कहते  सुना  है  कि  मुझे  business start करना  है , पर  ये  बहुत  कम  ही सुनने  में  आता  है  कि  मुझे  इस  साल  के  इस  महीने  से  business start करना  है . अतः  आप  जब  भी  अपना  goal बनाएं  तो  उसे  कब  तक  achieve करना  है  ये  ध्यान में  रखें  और  उसे  अपनी  सोच का  हिस्सा  बनाएं .
तो  यदि  हम  अपने  शुरआती  प्रश्न  पर  लौटें  तो  हम  पायेंगे  की  अधिकतर  cases में  “मुझे  Annual exam में  Maths में  कम  से  कम  80 number लाने  हैं ”  एक  SMART goal होगा . अगर   “मुझे  Annual exam में  Maths में 100 number लाने  हैं ”  लक्ष्य  की  बात  करें  तो  ये  ज्यादातर   लोगों के  लिए  या  तो  achievable नहीं  होगा  या  realistic नहीं  होगा , पर  कुछ  लोगों  के  लिए  जो  Maths में  exceptionally good हैं  उनके  लिए  ये  एक  SMART goal हो  सकता  है . पर  ऐसी  प्रजाति  बहुत  कम  ही  पायी  जाती  है. 
SMART goal बना  लेना  मतलब  आधी जंग जीतना है , और  ना  बना  पाना हारना . बाकी  आधी  जीत  के  लिए  आपको  ये  plan करना  होगा  की  आप  कैसे  इस  goal को  achieve करेंगे  …इस  बारे में  फिर  कभी  बात  होगी …


निवेदन : यदि  यह  लेख  आपके लिए लाभप्रद रहा हो तो कृपया  कृपया  comment के  माध्यम  से  मुझे ज़रूर बताएं.और इसे अपने Facebook friends  के साथ ज़रूर share करें .
यदि आपके पास English या Hindi में कोई good article,  inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है: facingverity@gmail.com..पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें