रविवार, 16 मार्च 2014

बुरी नजर वाले तेरा मुंह ..



फागुनी बयार में उड़ती रंगों की महक और मन में घुलती गुङिायों की मिठास के साथ आ गया है 
होली का त्योहार। हर तरफ बस रंगों की फुहार है और मस्ती-धमाल है। कोई हाथों में गुलाल लिए
 किसी के पीछे दौड़ रहा है, तो कोई रंग भरी बाल्टी में किसी को डूबो रहा है। इस त्योहार का 
जितना हंसी-ठिठोली से रिश्ता है, उतना ही इसका लोग फायदा भी उठाते हैं। होली के त्योहार को 
कई लोग महिलाओं के साथ फूहड़ मस्ती करने का जरिया मानते हैं। इस दिन तो जैसे कुछ पुरुषों
 को मौका मिल जाता है महिलाओं के साथ भद्दे मजाक करने का। किसी भी महिला के साथ 
मनमर्जी कर ली और बोल दिया-बुरा न मानो होली है। लेकिन महिलाएं क्यों न मानें बुरा
महिलाओं को हक है हर दिन अपने साथ होने वाले मजाक और ईलता को रोकने का। होली के 
बहाने पुरुषों की छेड़छाड़ और महिलाओं को उनसे बचने के तरीकों के बारे में 
चर्चा करती अनुषा मिश्रा की रिपोर्ट:
अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ गंदी मानसिकता के पुरुष महिलाओं के साथ होली पर ईलता 
भरा व्यवहार करते हैं।
पुराने जमाने से होली का त्योहार छेड़छाड़ के लिए जाना जाता रहा है। लेकिन अगर होली है 
इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि पुरुषों को उनके साथ कैसा भी मजाक करने का लाइसेंस 
मिल गया है। दरअसल होली के दिन महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ के लिए महिलाएं भी 
 कुछ हद तक जिम्मेदार होती हैं, क्योंकि वे इसका खुलकर विरोध नहीं कर पातीं।
महिलाओं को चाहिए कि वे अपनी इज्जत और अस्मिता के लिए हर दिन लड़ें और होली के दिन 
को भी इसमें शामिल करें।

बुरी नजरों को पहचानें-
 महिलाओं के अंदर अपनी तरफ उठने वाली हर बुरी नजर को पहचानने की अद्भुत क्षमता होती है।
 वे बहुत आसानी से पता लगा लेती हैं कि कौन सा व्यक्ति उन्हें किस तरह की नजरों से देख रहा 
है। अपने इसी गुण का प्रयोग महिलाओं को होली के दिन करना चाहिए। महिलाओं को होली के 
दिन अपने पास अबीर और गुलाल के साथ काला रंग भी रखना चाहिए ताकि उसकी तरफ उठने 
वाली हर बुरी नजर वाले का मुंह वह काला कर सकंे।
सीमा निर्धारित करें-
 होली के दिन अपने और दूसरों के लिए एक सीमा निर्धारित कर लें। जो भी आपके साथ होली 
खेलने आए उसे पहले ही बता दें कि वह उससे दूर रहकर ही होली खेलें। ऐसा जरूरी नहीं है कि 
कोई अनजान या बाहरी व्यक्ति ही होली के दिन आपके साथ ईलता कर सकता है।
कई बार कुछ रिश्तेदार भी अपने रिश्ते का उलाहना देकर महिलाओं के साथ होली पर फूहड़ता 
करने की कोशिश करते हैं। अपने ऐसे रिश्तेदारों के लिए भी सीमाएं निर्धारित कर दें ताकि वे 
किसी रिश्ते का गलत फायदा न उठा सकें।

दूरी बनाकर रखें-
 महिलाओं को चाहिए कि वे ऐसे लोगों से पहले से ही दूरी बना लें जिन पर उन्हें किसी तरह का 
शक हो। ऐसा करने से उन पुरुषों को महिलाओं के पास जाने का मौका ही नहीं मिलेगा और 
महिलाएं आसानी से अपने साथ होने वाली अभद्रता को रोक सकेंगी।

घर से कम निकलें-
 होली के एक दो दिन पहले से महिलाएं घर से बाहर जाना कुछ कम कर सकती हैं। इस समय 
सड़कों पर, गलियों में, चौराहों पर हर जगह मनचले लड़कों का झुंड हाथ में पानी की बाल्टी लिए या
 गुब्बारे लिए लड़कियों पर फेंकने को तैयार खड़ा रहता है। इनसे बचने के लिए लड़कियों को काफी
 सावधानी बरतनी चाहिए। लड़कों के पूरे झुंड से निपटना तो एक लड़की के लिए मुमकिन नहीं 
 होगा, इसलिए अपने आने-जाने के लिए कुछ दिन के लिए ऐसा रास्ता चुनिए जिससे आपको इन
 मनचले लड़कों के सामने जाना ही न पड़े।
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करनाचाहते हैं
 तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:facingverity@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे 
आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!
Source – KalpatruExpress News Papper

















कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें