शुक्रवार, 28 मार्च 2014

भारतीयों की पहचान



ङ्ख भारतवर्ष के दक्षिण में हिन्द महासागर है। संसार में यही एक ऐसा महासागर है, जिसका नाम किसी देश के आधार पर रखा गया है।
ङ्ख विश्व के समुद्र तल को 24 भागों में विभक्त किया गया है। इसमें प्रशांत महासागर 12 भागों में बंटा हुआ पाया गया है। अटलांटिक महासागर सात भागों में और हिंद महासागर पांच भागों में बंटा हुआ पाया गया है।
ङ्ख कुछ समुद्रों का नाम उनके पानी के रंगों के आधार पर रखा गया है।
जैसे उत्तरी रूस के सागर को श्वेत सागर, चीन के पास के सागर को पीत सागर और लाल सागर कहा गया है।
ङ्ख प्रशांत महासागर का म्यूना ज्वालामुखी समुद्र तल से 1,400 फुट ऊंचा है। महासागर के अंदर इसकी ऊंचाई कुल मिलाकर 3,000 फुट है। जो एवरेस्ट की ऊंचाई से भी ज्यादा है।
ङ्ख कुछ समुद्र तलों में मूंगे पाए जाते हैं। इन्हें एक कीड़ा बनाता है और इतनी बड़ी संख्या में बनाता है कि उनकी चट्टानें बन जाती हैं।
ङ्ख हिंद महासागर के नीचे एक पठार है, जो भारत से अंटार्कटिका तक फैला हुआ है।
ङ्ख विश्व की सबसे लम्बी पर्वत श्रेणी समुद्र के नीचे मध्य अटलांटिक पर्वत श्रेणी है। यह उत्तर में आईसलैंड से लेकर अमेरिका तक फैली हुई है। यह 10 हजार मील से अधिक लम्बी है

यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करनाचाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:facingverity@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!
Source – KalpatruExpress News Papper

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें