शुक्रवार, 28 मार्च 2014

हर स्त्री के लिए लाइफस्टाइल मंत्र



खुश रहने के कारण छोटे-छोटे होते हैं। अच्छी सेहत, रिश्ते, ऊर्जा, जज्बा और उत्साह हमें जिंदादिल बनाए रखता है। स्त्री घर की धुरी है। वह खुश होगी तो पूरे घर को खुश रखेगी। जानिए कुछ लाइफस्टाइल मंत्र, जिन्हें अपना कर जिंदगी को खुशगवार बनाया जा सकता है।
हड़बड़ी से बचें -
ऑफिस पहुंचने की जल्दी-घर लौटने की जल्दी, बच्चों के होमवर्क, घरेलू कामों से लेकर शॉपिंग तक हड़बड़ी। अंजाम खाना बनाते समय हाथ जलना, सब्जी काटते हुए उंगली काट लेना, वॉशरूम में फिसलना, जल्दबाजी में सड़क पर गिर पड़ना।
दवा लेना न भूलें
 अध्ययन बताते हैं कि दवाओं के मामले में स्त्रियां लापरवाह हैं। एक सर्वे के मुताबिक लगभग दो-तिहाई स्त्रियां गंभीर बीमारी में भी इलाज को बीच में ही छोड़ देती हैं। (महंगा होने, दवा का नाम याद न रहने या उसे लेना भूल जाने के कारण) हर दवा का कोर्स होता है, इसे पूरा करें।
क्षमता पहचानें
मैं सुपरवुमन हूं, घर-बाहर सब अच्छी तरह मैनेज कर सकती हूं। ऐसा सोचने और अकेले काम करने पर तमगा या अवॉर्ड नहीं मिलेगा। शरीर की क्षमताएं पहचानें, उसी हिसाब से काम करें।
उम्र के साथ चलें
 हर उम्र की अलग जरूरतें होती हैं। 40 की उम्र में 20 की डाइट लेंगी या 50 की उम्र में 30 जैसा काम करेंगी तो शरीर प्रतिरोध करेगा ही। टीवी या नेट में देख कर खुद एक्सरसाइज कर लेंगी तो चोट भी लग सकती है। उम्र के हिसाब से डाइट, दिनचर्या और व्यायाम चुनेंगी तो खुश रहेंगी।
दुखों से दूर जाएं
 स्त्रियां सबके बारे में सोचती हैं। कई बार सोच में इतना डूबती हैं कि उबर ही नहीं पातीं। परेशानियों को सुलझने के लिए उनसे अलग होना जरूरी है। उनसे खुद को अलग करना और समस्या सुलझने का रवैया अपनाना जरूरी है।
बाकी रिश्ते भी निभाएं
यूं तो स्त्रियां सामाजिकता काफी निभाती हैं, मगर शादी होते ही पुरानी सहेलियों से दूर हो जाना, दोस्तों को फोन न कर पाना, रिश्तों से कट जाना ठीक नहीं है।
पति, घर, बच्चे जरूरी हैं, लेकिन बाकी रिश्ते भी जरूरी हैं।
नींद पूरी लें
मशीन की तरह चलती अपनी जिंदगी को रात में विराम दें। 7-8 घंटे की नींद जरूरी है। इससे कम सोएंगी तो थकान व तनाव को दावत देंगी।
दीर्घायु भव-
जापानी स्त्रियों से प्रेरणा लें। जापान में स्त्रियों का जीवन सबसे लंबा है। द गार्डियन के अनुसार वहां स्त्री की औसत आयु 84 वर्ष है। कारण है कम फैट वाली संतुलित डाइट, आप भी ऐसा कर सकती हैं।
अपना स्वार्थ
अपने लिए सोचें। खुद के प्रति अच्छा महसूस करने के लिए शरीर, मन और आत्मा पर ध्यान दें। शरीर को निरोगी व सुंदर बनाएं वॉक, एक्सरसाइज से। सौंदर्य का ध्यान रखें। मन को भी उसकी खुराक दें। नई रुचियां विकसित करें, पढ़ें, संगीत सुनें। आत्मिक सुकून के लिए ध्यान व प्रार्थना करें।
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करनाचाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:facingverity@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!
Source – KalpatruExpress News Papper







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें