शुक्रवार, 30 मई 2014

एनीमिया से जुड़े कुछ मिथक



एनीमिया होने पर खुद ले सकते हैं दवाई-
 कई बार लोग एनीमिया होने पर खुद आयरन या मल्टीविटामिन दवाएं खा लेते हैं, जबकि 
एनीमिया की अलग-अलग वजहें हो सकती हैं। कई बार यह दूसरी बीमारियों की वजह से भी हो 
सकता है जैसे कि मल्टिपल मायलोमा (प्लाज्मा सेल्स का कैंसर) के मरीजों को भी एनीमिया हो 
सकता है। ऐसे मामलों में खुद इलाज करना बीमारी को और गंभीर कर देता है। डॉक्टर से जांच 
और सलाह के बाद ही दवा खाना बेहतर है।
स्किन से एनीमिया-
 को पहचान सकते हैं किसी की भी रंगत पीली लगती है तो लोग उसे एनीमिया होने का भ्रम 
पाल लेते हैं। यह सच है कि अक्सर एनीमिया से पीड़ित शख्स का रंग पीलापन लिए होता है 
लेकिन कुछ सेहतमंद लोगों का कॉम्प्लेक्शन भी पीलापन लिए हो सकता है। लगातार घर के 
अंदर रहने से भी रंगत पीली हो सकती है। एनीमिया की सही जानकारी हीमोग्लोबिन काउंट से 
होती है।
एनीमिया से बाल झड़ते हैं-
 एनीमिया से बाल नहीं झड़ते। हां, बाल झड़ने और एनीमिया के पीछे कुछ कॉमन फैक्टर हो 
सकते हैं, जैसे कि विटामिन की कमी, थायरॉयड डिसऑर्डर, कीमोथेरेपी आदि। बाल झड़ने की दूसरी 
वजहें जैसे कि पारिवारिक इतिहास, तनाव, बालों में रसायनों का ज्यादा इस्तेमाल, खराब पोषण 
आदि हो सकती हैं, जिनका एनीमिया से कोई सरोकार नहीं है।
कम सोने से एनीमिया हो सकता है-
 कम सोने से एनीमिया होगा, यह भी एक मिथक है। कम सोने का सीधे तौर पर एनीमिया से 
कोई नाता नहीं है। लोगों को यह गलतफहमी हो सकती है क्योंकि नींद पूरी न होने और एनीमिया 
के बहुत सारे लक्षण एक जैसे हो सकते हैं जैसे कि थकान, चक्कर आना, एकाग्रता की कमी आदि।
लोहे की कड़ाही में खाना पकाना फायदेमंद-
 कई लोग मानते हैं कि लोहे की कड़ाही में खाना पकाकर खाने से भोजन में आयरन बढ़ जाएगा,
यह मिथक है। ऐसा करने से खाने में आयरन की मात्रा बढ़ती नहीं है। एनीमिया होने पर डाइट 
में आयरन बढ़ा दें, जिनेटिक आदि वजहों से होने वाले एनीमिया में आयरन की भूमिका नहीं है।
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते 
हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:facingverity@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे 
आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!
Source – KalpatruExpress News Papper





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें