रविवार, 15 जून 2014

फादर्स जिन्होंने पलट कर रख दी दुनिया


         Vint Cerf


फादर ऑफ इंटरनेट: आज इंटरनेट जितना जाना-पहचाना लगता है, आज से कुछ दशक पहले तक सा नहीं था। इंटरनेट की अवधारणा को जन्म दिया विन्टन जी सर्फ ने, जिन्हें प्यार से विंट कहा जाता है। अमरीका के डिफेंस डिपार्टमेंट ने सबसे पहले 1960 के दशक में इंटरनेट का इस्तेमाल सुरक्षा प्रणाली के लिए किया था। इस आविष्कार के कारण ही विंट को अमेरिका का सर्वोच्च सम्मान प्रेजिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम दिया गया।

Charles Babbage



फादर ऑफ कम्प्यूटर: हमारी जिन्दगी का अहम हिस्सा हो चुके कम्प्यूटर के जनक हैं चाल्र्स बाबेज, क्योंकि उन्होंने 1837 में एनालिटिकल इंजिन की अवधारणा दुनिया के सामने रखी। यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि पर्याप्त धनराशि न होने के कारण चाल्र्स बाबेज के जिन्दा रहने तक उनके इस कॉन्सेप्ट ने मूर्त रूप नहीं लिया। सन् 1910 में बाबेज के छोटे बेटे हेनेरी बाबेज ने उनकी बनाई मशीन को असेंबल किया।

 Henry Edward Roberts

फादर ऑफ पीसी: पी.सी. के नाम से मशहूर पर्सनल कम्प्यूटर का जनक माना जाता है हेनरी एडवर्ड रॉबर्ट्स को। वह एक अमेरिकी इंजीनियर, व्यावसायी और मेडिकल डॉक्टर थे। उन्होंने 19 दिसम्बर 1974 को अलटेर 8800 नामक कम्प्यूटर रिलीज किया।
उनका कम्प्यूटर लोगों के बीच ऐसा प्रसिद्ध हुआ कि एक साल में इसके पांच हजार मॉडल बिक गए। यह कम्प्यूटर पहली बार एक किट के रूप में उपलब्ध हुआ था।

Greek Scholar Eratosthenes

फादर ऑफ ज्योग्राफी: सोचिये अगर भूगोल का ज्ञान ही नहीं होता तो हम क्या जान पाते कि अमेरिका किधर है या हमारे दक्षिण में कौन सा देश स्थित है। दुनिया को समझने के लिये भूगोल जैसे विषय का आविष्कार किया गया और प्राचीन ग्रीक स्कॉलर एराटोसथेनस को फादर ऑफ ज्योग्राफी कहा गया। वो पहले ऐसे शख्स थे, जिन्होंने ज्योग्राफी शब्द का पहली बार उपयोग किया था, जिसका ग्रीक में अर्थ था पृथ्वी के बारे में लिखना।

Hippocratic

फादर ऑफ मेडिसिन: बीमारियों से छुटकारा दिलाने वाली मेडिसन के जनक माने जाते हैं ग्रीस के हिप्पोक्रेटिक। हिप्पोक्रेटिक स्कूल ऑफ मेडिसिन की स्थापना भी उन्होंने ही की थी, जोकि उस वक्त के ग्रीस में मेडिसिन के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी परिवर्तन था।
बीमारियों के बारे में हिप्पोक्रेटिक का कहना था कि बीमारियां मुख्यत प्राकृतिक कारणों से भी होती हैं। उन्होंने बहुत-सी बीमारियों को लिपिबद्ध भी किया था।
Mahatma Gandhi


फादर ऑफ नेशन: फादर ऑफ नेशन एक ऐसी पदवी है, जो उस इंसान को दी जाती है जिसने अपना पूरा जीवन अपने देश के लिये न्योछावर किया हो।
यूं तो अलग-अलग देशों में फादर ऑफ नेशन उस देश के इतिहास में योगदान के हिसाब से अलग-अलग हैं।
भारत में फादर ऑफ नेशन की पदवी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी गई है। इसी तरह अमेरिका में फादर ऑफ नेशन जॉर्ज वाशिंगटन को कहा जाता है।
Herodotus


फादर ऑफ हिस्ट्री: इतिहास को लेकर होने वाली जिज्ञासाओं को क्रमबद्ध तरीके से शांत करने की कोशिश जिस शख्स ने की, वो थे फादर ऑफ हिस्ट्री
यानी हेरोडोटस। महान रोमन दार्शनिक मार्कस ट्यूलियस सिसेरो ने पहली बार यह कहा था कि हेरोडोटस ही मानव इतिहास के पहले ज्ञाता हैं। हेरोडोटस ने यूरोपियन इतिहास को पहली बार डाक्यूमेंटेड किया था। उन्होंने ग्रीक-पर्शियन युद्ध को सिलसिलेवार लिखा था।
Remand Tomlinson


फादर ऑफ ई-मेल: अब तो सारी बातें चाहे वो जिन्दगी से जुड़ी हों या फिर करियर से, सब ई-मेल के जरिए ही की जाती हैं। ई-मेल के प्रणोता माने जाते हैं अमेरिका के रेमंड टॉमलिन्सन। वर्ष 1971 में उन्होंने अरपानेट ई-मेल सिस्टम बनाया, जिससे पहली बार अरपानेट से कनेक्टेड ऐसे कम्प्यूटर पर मेल भेजा जा सकता था, जो किसी दूसरे मोहल्ले, शहर में हो। इससे पहले तक मेल दूसरे किसी कम्प्यूटर पर नहीं भेजा जा सकता था।
Dada Sahib



फादर ऑफ इंडियन सिनेमा: यूं तो भारत में सिनेमा का पदार्पण अंग्रेजों के आने के बाद हो गया था, लेकिन वो फिल्म्स खालिस अंग्रेजों के मनोरंजन के लिये होती थीं। भारतीय फिल्मों के पितामह माने जाते हैं दादा साहब फाल्के। उन्होंने सबसे पहले 1913 में पहली भारतीय फुल लेंथ फिल्म बनाई थी, राजा हरिश्चंद्र।
अपने करियर में उन्होंने 95 फिल्म्स और 26 शॉर्ट फिल्म्स का निर्माण किया था।
Geoffrey Choucer

फादर ऑफ इंग्लिश लिटरेचर: अगर बात करें अंग्रेजी साहित्य की तो इसके जनक माने जाते हैं ज्योफ्री चौसर। मध्य युगीन काल में वह अंग्रेजी के बहुत महान कवि माने जाते थे। चौसर को सिर्फ कवि ही नहीं बल्कि लेखक, दार्शनिक, अल्केमिस्ट, ज्योतिष शास्त्र के ज्ञाता आदि के रूप में भी जाना जाता है। वह एक ब्यूरोक्रेट और डिप्लोमेट भी रहे थे। उन्होंने द बुक ऑफ डचेज सहित कई किताबें लिखीं।
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करनाचाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:facingverity@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!

Source – KalpatruExpress News Papper

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें