गुरुवार, 10 जुलाई 2014

डेंटल हाइजीनिस्ट एक बेहतरीन करियर



कहां कर सकते हैं नौकरी-
 आजकल कम उम्र में ही लोगों को डेंटल प्रॉब्लम होने लगी है, जिसके ट्रीटमेंट के लिए वे डेंटिस्ट के पास जाते हैं। जानकारों के अनुसार स्थिति यह है कि जनसंख्या के हिसाब से डेंटिस्ट हाइजीनिस्ट की जितनी जरूरत है, वे उससे कम हैं। ऐसे में डेंटिस्ट हाइजीनिस्ट के लिए हॉस्पिटल्स के डेंटल ट्रीटमेंट डिपार्टमेंट के अलावा प्राइवेट सेक्टर में भी स्कोप है। वे एजुकेशन सेक्टर में भी किस्मत आजमा सकते हैं। नर्सिग होम, रिसर्च डिपार्टमेंट्स, फॉर्मास्युटिकल कंपनियों में भी करियर बना सकते हैं। वे डेंटल केयर से जुड़ी एजेंसीज, डिफेंस में भी काम कर सकते हैं। चाहें तो कॉस्मेटिक डेंटिस्ट बनकर सेल्फ एम्प्लॉयमेंट का विकल्प भी चुन सकते हैं। ओरल कैंसर इंटरनेशनल लेवल पर एक बड़ा खतरा बनकर सामने आ रहा है। ऐसे में ओरल हाइजीन पर स्पॉटलाइट पहले से कहीं अधिक हो गई है। डेंटल साइंस की तरफ रुझन होने की वजह से आपकी बेहतर क्षमता इस करियर में आपके लिए काफी सहायक हो सकती हैं। देश में इसकी पढ़ाई अधिकांश डेंटल कॉलेज में होती है।
जानें जरूरी क्षमताएं-
 डेंटल हाइजीनिस्ट को फिट एंड फाइन व चीजों को समझने वाला होना चाहिए।
अच्छा डेंटल हाइजीनिस्ट ट्रीटमेंट के दौरान रोगी से बात-चीत करते हुए उन्हें दर्द का अहसास नहीं होने देता। इसके पास वैज्ञानिक जानकारी के अलावा आर्टिस्टिक अप्रोच होना जरूरी है। यह एक तरह का साइंटिस्ट है, जो सभी तरह के मुंह के रोगों की रोकथाम, पहचान व ट्रीटमेंट से रोगी की मदद करता है।
भविष्य की संभावनाएं-
 देश में डेंटल हाइजीनिस्ट के नया करियर होने के कारण इसमें भविष्य की ढेरों संभावनाएं हैं। इसका एक कारण यह भी है कि आज हर दूसरा व्यक्ति दांतों की बीमारियों से ग्रस्त है। सरकारी और निजी प्रयास से अब जागरूकता बढ़ रही है और डेंटल डिजीज को भी लोग गंभीरता से लेने लगे हैं। इसके अलावा, देश में एक वर्ग ऐसा भी है, जिसके पास पैसे की कमी नहीं है। उनकी जीवनशैली भी बिंदास है। स्मार्ट दिखने के लिए काफी संख्या में ऐसे लोग डेंटल हाइजीनिस्ट के पास आ रहे हैं। अगर आप कुछ दिन अनुभव लेकर खुद का क्लीनिक खोलते हैं और बेहतर काम से रोगी को संतुष्ट करते हैं, तो आपको दूसरे करियर फील्ड की अपेक्षा आगे बढ़ने की संभावनाएं सबसे ज्यादा हैं। आने वाले समय में इस क्षेत्र में काफी स्कोप है, क्योंकि जिस स्पीड से जीवन शैली बदल रही हैं, उसी तेजी से डेंटल प्रॉब्लम्स भी बढ़ रही हैं।
जानें कोर्स के बारे में-
 डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली से संबंधित कुछ कॉलेजों से डेंटल मैकेनिक व डेंटल हाइजीन से जुड़े सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। विदेश के मुकाबले देश में अभी इसमें अटेंशन कम है, लेकिन ग्रोथ को देखते हुए अब लोग इस ओर रुख कर रहे हैं। अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, यूके जैसे देशों में डेंटल हाइजीनिस्ट को एक अच्छा करियर माना जाता है।
बदलती जीवनशैली के कारण लोगों में दांतों की समस्याएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। इसी के चलते डेंटल हाइजीनिस्ट की मांग बहुत बढ़ गई है और यह एक बेहतर करियर विकल्प के रूप में सामने आया है। डेंटल हाइजीनिस्ट ओरल हेल्थ की देखभाल का विशेषज्ञ होता है। अगर आप इस फील्ड में जाकर करियर बनाना चाहते हैं, तो अवसरों का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा जॉब इसी क्षेत्र में मानी जा रही हैं। डेंटल हाइजीनिस्ट का काम डेंटिस्ट की मदद के साथ दांतों की सफाई, छिलाई, एक्सरे लेना, उन्हें डेवलप करना, उपकरण स्टरलाइज करना, डेंटल क्लीनिंग, स्केलिंग, पॉलिशिंग व डेंटल इंप्रेशन लेना आदि है। यह पेशेंट की मेडिकल हिस्ट्री, ब्लड प्रेशर व जरूरी डिटेल भी चेक करता है।
यदि आपके पास Hindi में कोई article, inspirational story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करनाचाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें. हमारी Id है:facingverity@gmail.com.पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ PUBLISH करेंगे. Thanks!
Source – KalpatruExpress News Papper

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें