गुरुवार, 24 जुलाई 2014

आज के दिन



- ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 24 जुलाई वर्ष का 205वां (लीप वर्ष में यह 206वां) दिन है। साल में अभी और 160 दिन शेष हैं।

महत्त्वपूर्ण घटनाएं-

- 1999 - ब्रिटेन के लिवरपुल में प्रथम सार्वभौमिक महिला धर्मसभा का आयोजन। अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण।

- 2002 - यूरोपियन यूनियन ने संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष में 3.20 करोड़ यूरो अतिरिक्त देने का निर्णय लिया।

- 2004 - इटली ने भारतीय पर्यटकों के लिए सात वीजा काल सेंटर शुरू करने का निर्णय लिया।

- 2005 - कोरियाई क्षेत्र को परमाणु हथियारों से मुक्त करने हेतु उत्तर और कोरिया के बीच आम सहमति बनी।

- 2006 - प्यूटरे रिको की सुन्दरी जुलेखा रिवेरा मेंडोजा गिस यूनिवर्स, 2006 चुनी गईं।

- 2008 - फ्रांस के ट्रिकेस्टिन परमाणु संयंत्र में हुए रिसाव से लगभग 100 व्यक्ति प्रभावित हुए।

जन्म-

- 1911 - पन्नालाल घोष - भारत के प्रसिद्ध बांसुरी वादक।

- 1924 - नाजिश प्रतापगढ़ी - उर्दू के सुप्रसिद्द शायर व कवि।

- 1937 - मनोज कुमार- प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता।

- 1945 - अजीम प्रेमजी - बेंगलुरु स्थित विप्रो कॉपोर्रेशन के अध्यक्ष, जो कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर प्रोग्राम का विकास और उपभोक्ता वस्तुओं का उत्पादन करती है।

- 1985 - पंकज आडवाणी- प्रसिद्ध भारतीय बिलियर्डस और स्नूकर खिलाड़ी।

मृत्यु-

-    1939- तरुण राम फुकन – असम के सामाजिक कार्यकर्ता |
-    1980- उत्तम कुमार – भारतीय अभिनेता


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें