शनिवार, 2 अगस्त 2014

आज के दिन


- ग्रेगोरी कैलेंडर के अनुसार 2 अगस्त वर्ष का 214 वां (लीप वर्ष में यह 215 वां) दिन है। साल में अभी और 151 दिन शेष हैं।

महत्त्वपूर्ण घटनाएं-

- 1990 - ईराक द्वारा कुवैत पर अधिकार एवं वहां के अमीर का सऊदी अरब पलायन।

- 1999 - चीन ने लम्बी दूरी (8000 किमी.) की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया।

- 2001 - पाकिस्तान से भारत से चीनी आयात को मंजूरी दी।

- 2003 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लाइबेरिया में संघर्ष विराम लागू करने के लिए सेना भेजने की अनुमति दी।

- 2004 - अमेरिका की लिंडसे डेवनपोर्ट ने रूस की मिस्कीनी की हराकर सान डियागो टेनिस चैम्पियनशिप का महिला एकल खिताब जीत लिया। पराग्वे की राजधानी आसुनसियोन में एक सुपर बाजार में आग लगने से 300 लोग मरे।

- 2007 - जाफना के दक्षिणी द्वीप कियुशु में सुबह आये भयानक तूफान उगासी ने व्यापक पैमाने पर क्षति पहुंचायी।

- 2008 - सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ने हांगकांग में अपनी पहली शाखा खोली। सुधीर कुमार चतुरवेर्दी ने पावर ग्रिड कापोर्रेशन के नये अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में अपना कार्यभार संभाला।

जन्म-

-1861 - प्रफुल्ल चंद्र राय - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक,जिन्होंने देश में रसायन उद्योग की नींव डाली।

-1878 - पिंगलि वेंकय्या- भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के अभिकल्पक।

-1877 - मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रवि शंकर शुक्ल का जन्म हुआ था।

-1958 - अरशद अयूब- पूर्व भारतीय क्रिकेटर।

-1966 - एम.वी.र्शीधर- भारतीय क्रिकेटर।

-1970 - फिलो वालेस- पश्चिम भारतीय क्रिकेटर।

-1931 - उमाकांत मालवीय- प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार। 

निधन-
-2009 – देवेन्द्र नाथ द्दिवेदी ,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा गुजरात के मनोनीत राज्यपाल (दिल्ली में निधन हो गया | उनकी आयु 74 वर्ष की थी )


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें