शनिवार, 9 अगस्त 2014

Today's History

आज के दिन
- ग्रेगोरी कैलेण्डर के अनुसार 9 अगस्त वर्ष का 221वां (लीप वर्ष में यह 222वां) दिन है।
 साल में अभी और 144 दिन शेष हैं।

महत्त्वपूर्ण घटनाएं-

- 1945 - अमेरिका ने जापान के नागासाकी पर दूसरा परमाणु बम गिराया।

- 1971 - भारत-पाकिस्तान मैत्री संधि पर हस्ताक्षर।

- 1999 - रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

- 2000 - जिम्बाब्वे में व्यापक विरोध के बावजूद भूमि सुधार की प्रक्रिया शुरू।

- 2002 - पाकिस्तान में एक मिशनरी अस्पताल पर फिदायीन हमला, पांच व्यक्ति मारे गये, अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में एक बम विस्फोट में 50 लोग मारे गये।

- 2005 - नासा का मानवयुक्त अंतरिक्षयान डिस्कवरी, 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।
- 2006 - नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच संयुक्त राष्ट्र निगरानी मुद्दे पर सहमति बनी।
- 2007 - अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मरम्मत के महत्त्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों की टीम लेकर अंतरिक्ष यान एण्डेवर अपने अभियान पर निकला।

- 2008 -सरकारी क्षेत्र की तीन कंपनियां एनटीपीसी, एनएचपीसी व पावर फाइनेन्स कारपोरेशन तथा टाटा कन्सल्टेन्सी ने राष्ट्रीय स्तर पर पावर एक्सचेंज गठित करने तथा उसके संचालन हेतु एक संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए एक करार पर हस्ताक्षर किये।
भारतीय प्रतिनिधिमण्डल के सर्मथन से मलेशिया के सांस्कृतिक मंत्री व सांसद मोहम्मद शफी अरदाल को राष्ट्रकुल संसदीय संघ (सीपीए) का नया अध्यक्ष चुना गया।
जन्म-

- 1892 - रंगनाथन एस. आर. - विख्यात पुस्तकालाध्यक्ष और शिक्षाशास्त्री।

- 1893 - शिवपूजन सहाय- उपन्यासकार।

- 1909 - विनायक कृष्ण गोकाक - ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकारों में से एक।

- 1937 - अभिमन्यु अनत - हिंदी के साहित्यकार।

- 1974 - महेश बाबू- भारतीय फिल्म अभिनेता।

- 1991 - हंसिका मोटवानी- भारतीय अभिनेत्री।

- 1933 - मनोहर श्याम जोशी - आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें