बुधवार, 3 सितंबर 2014

Today 's History In Hindi

   आज के दिन 


ग्रेगोरी कैलेण्डर के अनुसार 3 सितंबर वर्ष का 246 वां (लीप वर्ष में यह 247 वां) दिन है। साल 

में अभी और 119 दिन शेष हैं।


महत्त्वपूर्ण घटनाएं
-

-1998 - नेल्सन मंडेला द्वारा गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन में कश्मीर का मुद्दा उठाये 

जाने पर प्रधानमंत्री वाजपेयी ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की।


-2003 - पाकिस्तान सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने का

 निर्णय।


-2006 - यूरोप का पहला त्रिवर्षीय चंद्र मिशन समाप्त। भारतीय मूल के भरत जगदेव ने गुयाना

 के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।


-2007 - चीन के झिंगजियांग प्रान्त में चीनी व र्जमन विशेषज्ञों ने लगभग 16 करोड़ साल पुराने 

जीव के 17 दांत खोजने का दावा किया। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया और उनके 

सबसे छोटे पुत्र अराफात रहमान कोको को भ्रष्टाचार के आरोप में गिऱफ्तार किया गया।


-2008- राजेन्द्र कुमार पचौरी को संयुक्त राष्ट्र की संस्था जलवायु परिवर्तन के अन्तर सरकारी

 पैनल (आईपीसीसी) का पुन: प्रमुख चुना गया।

जन्म-

-1940 - प्यारेलाल - हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल में से एक।

-1974 - राहुल सांघवी- भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

-1976 - विवेक ओबेराय- भारतीय अभिनेता।


-1923 - किशन महाराज- सुप्रसिद्ध तबला वादक।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें