सोमवार, 1 सितंबर 2014

Today's History In Hindi

   आज के दिन

ग्रेगोरी कैलेंडर के अनुसार 1 सितंबर वर्ष का 244 वां (लीप वर्ष में यह 245 वां) 

दिन है। साल में अभी और 121 दिन शेष हैं।


महत्त्वपूर्ण घटनाएं-


-1964 - इंडियन ऑयल रिफाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय करके इंडियन ऑयल 

कॉपरेशन बनाई गयी।


-1994 - उत्तरी आयरलैंड में आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने युद्ध विराम लागू किया।


-1997 - साहित्यकार महाश्वेता देवी तथा पर्यावदणविद् एमसी मेहता को 1997 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार

 प्रदान किया गया।


-1998 - विक्टर चेनोर्मीर्दिन पुन: रूस के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।


-2000 - चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।


-2003 - लीबिया और फ्ऱांस के बीच यूटीए विमान पर 1989 में हुई बमबारी में मारे गये लोगों के निकट

 सम्बन्धियों को मुआवजा देने के बारे में समझौता।


-2004 - पाकिस्तान के एक मानवाधिकार विशेषज्ञ मेहर खान विलियम्स को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार

 आयोग ने उप उच्चायुक्त नियुक्त किया।


-2005 - सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।



-2007 - फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाइसेनिया करासे नौ महीने बाद राजधानी सुवा लौटे।


-2008- वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने डी सुब्बाराव को भारतीय रिर्जव बैंक के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्ति की 

घोषणा की। यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया ने अपना लोगो बदला।


-2009- वाइस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को भारतीय नौसेना के प्रमुख नियुक्त किया गया। उन्होंने 

एडमिरल सुरेश मेहता का स्थान लिया। सर्वोच्च न्यायालय में जसवंत सिंह की किताब पर गुजरात में 

प्रतिबंध लगाए जाने के मामले में राज्य सरकार को नोटिस दिया। लेफ्टिनेंट जनरल पीसी भारद्वाज सेना के 

उपप्रमुख बने।

जन्म-
-1895 - चेमबइ वैद्यनाथ भगवतार- भारतीय संगीतकार।

-1909 - फादर कामिल बुल्के - प्रसिद्ध साहित्यकार, जिनका जन्म बेल्जियम की फ्लैंडर्स स्टेट के 
रम्सकपैले गांव में हुआ था।

-1977 - आमिर अली- भारतीय टेलीविजन अभिनेता।

-1973 - राम कपूर- भारतीय अभिनेता।

-1970 - पद्मा लक्ष्मी- भारतीय अभिनेत्री।

-1949 - पी ए संगमा- भारतीय राजनीतिज्ञ।
-1933 -दुष्यंत कुमार- हिन्दी के कवि और गजलकार।

-1921 - माधव मंत्री- भारतीय क्रिकेटर।

-1923 - हबीब तनवीर- मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता।

-1926 -विजयदान देथा- राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
-1927 -राही मासूम रजा - बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और प्रसिद्ध साहित्यकार।

-1901 - लक्ष्मी नारायण उपाध्याय - प्रसिद्ध भारतीय भूगोलविद।
निधन-
-1574 - गुरु अमरदास - सिक्ख धर्म में मान्य सिक्खों के तीसरे गुरु।

-2006 - वाडेन मिटोफ्स्की- एग्जिट पोल के जनक।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें