बुधवार, 10 सितंबर 2014

Today's History In Hindi

  आज के दिन

ग्रेगोरी कैलेंडर के अनुसार 10 सितंबर वर्ष का 253 वां (लीप वर्ष में यह 254 वां) दिन है। साल में अभी और 112 दिन शेष हैं।

महत्त्वपूर्ण घटनाएं-

-1914 - फ्रांस एवं र्जमनी के बीच मार्ने का युद्ध समाप्त।

-1996 - संयुक्त राष्ट्र आम सभा में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि 3 के मुकाबले 158 मतों से स्वीकृत, भारत सहित तीन देशों द्वारा संधि का विरोध।

-1998 - येवगेनी प्रीमाकोव को रूस का नया प्रधानमंत्री मनोनीत किया गया, दक्षिण कोरिया और आस्ट्रेलिया परमाणु अप्रसार की दिशा में समन्वित प्रयास करने पर सहमत।

-2003 - विश्व व्यापार संगठन की पांचवी मंत्रिस्तरीय बैठक कानकुन में प्रारम्भ।

-2007 - नाटकीय घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को स्वदेश लौटने के बाद पुन: जेद्दा निर्वासित किया गया।

-2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने उपहार अग्निकांड मामले में दोषी ठहराये गए अंसल बंधुओं की जमानत रद्द की।

-2009 - जेट एयर वेज प्रबंधन और उसके पायलट व्यापक समझौते पर राजी हुए।


जन्म-
-1875 - रणजी- प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी जिनके नाम पर भारत में घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता रणजी ट्रॉफी होती है।

-1887 - गोविन्द बल्लभ पंत - भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री।

-1944 - चित्रा मुद्गल - आधुनिक हिंदी कथा-साहित्य की बहुचर्चित और सम्मानित लेखिका।

-1912 - बी. डी. जत्ती - फखरुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति।

-1895 - विश्वनाथ सत्यनारायण - प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार।

निधन-
-1915- जतीन्द्रनाथ मुखर्जी - भारतीय क्रांतिकारी।

-1923 - सुकुमार राय - बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार।

-1965 - अब्दुल हमीद- परमवीर चक्र विजेता भारतीय सैनिक।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें