मंगलवार, 2 सितंबर 2014

Today's History In Hindi

   आज के दिन 


ग्रेगोरी कैलेंडर के अनुसार 2 सितंबर वर्ष का 245 वां (लीप वर्ष में यह 246 वां) दिन है। साल में 

अभी और 120 दिन शेष हैं।


महत्त्वपूर्ण घटनाएं-

-1573 - अकबर ने गुजरात फतह किया।


-1946 - जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन।

-1970 - कन्याकुमारी में विवेकानन्द स्मारक का उद्घाटन हुआ।

-1998 - डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन का अफ्ऱीकी राष्ट्रपति नेल्सर मंडेला द्वारा उद्घाटन।

-1999 - भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।

-2000 - संयुक्त राष्ट्र अमेरिका द्वारा राष्ट्रीय प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की तैनाती की योजना स्थगित।

-2006 - पश्चिमी ईराक में 3 भारतीयों और 11 पाकिस्तानियों की अपहरण के बाद हत्या।

-2007 - अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त राष्ट्र बना।

-2008 - कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.बीएन अस्थाना को उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सरस्वती सम्मान देने की घोषणा की गई। भेल के बोर्ड के पदाधिकारी सीपी सिंह को नवसृजित संयुक्त उपक्रम एनटीपीसी बीएचईएल पॉवर का प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड का सीएमडी नियुक्त किया गया।

-2009 - आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस रेड्डी को ले जा रहा हेलीकाप्टर उड़ान भरने के बाद 

लापता हुआ।

जन्म-
-1941 - साधना - प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।

-1965 - पार्थो सेन गुप्ता- भारतीय फिल्म निर्माता।

-1971 - पवन कल्याण- भारतीय अभिनेता।

-1984 - उदिता गोस्वामी- भारतीय मॉडल और अभिनेत्री।

-1988 - इशांत शर्मा- भारतीय क्रिकेटर।

-1989- इश्मीत सिंह सोढ़ी- भारतीय पार्श्वगायक।

निधन-

-1955 - अमरनाथ झा - भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री।

-1976 - विष्णु सखाराम खांडेकर - मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार।

-2009 - वाई. एस. राजशेखर रेड्डी- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री।

-2001 - क्रिश्चियन बर्नार्ड- विश्व में पहला हृदयरोपण करने वाले दक्षिण अफ्ऱीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें