मंगलवार, 30 सितंबर 2014

Today's History In Hindi

   आज के दिन

पंडित र्शद्धाराम फिल्लौरी

ग्रेगोरी कैलेण्डर के अनुसार 30 सितंबर वर्ष का 273 वां (लीप वर्ष में यह 274 वां) दिन है। साल में अभी और 92 दिन शेष हैं।

महत्त्वपूर्ण घटनाएं
-

-1984 - उत्तरी एवं दक्षिणी कोरिया के बीच 1945 के बाद पहली बार सीमाएं खोली गईं।

-1993 - भारत के महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद में भूकम्प के कारण 10,000 हजार से अधिक लोग मारे गए एवं लाखों बेघर हो गए।

-2001 - इस्रायल की आतंरिक मंत्रिपरिषद ने फिलिस्तीन के साथ हुए समझौते को मंजूरी दी।

-2002 - पाकिस्तान में कट्टरपंथी मुसलमानों ने एक मंदिर को तोड़ा, चीन ने भारत के साथ स्वेच्छा वार्ता को और सार्थक बनाने की इच्छा व्यक्त की।

-2003 - विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती।

-2004 - चीनी दार्शनिक कऩ्फ्यूशियस की 2555वीं जयंती मनाई गयी।

-2005 - समाचार एजेंसी रायटर ने इराक में अमेरिकी सेना द्वारा पत्रकारों का दमन करने का आरोप लगाया।

-2007 - परवेज मुशर्रफ को दुबारा वर्दी में राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए विपक्ष के 236 सांसदों-विधायकों ने त्यागपत्र दिया। संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत इब्राहिम गांबरी ने विपक्षी नेता आंग सान सूकी और म्यांमार की सैनिक सरकार से मुलाकात की। पॉप स्टार शकीरा ने पेरू और निकारागुआ में भूकम्प से हुए तबाही के लिए 159.1 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की।

-2009 - प्रख्यात पार्श्व गायक मन्ना डे को वर्ष 2007 दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया। सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।

जन्म-
-1861- गुरुजाडा अप्पाराव- प्रसिद्ध तेलुगु साहित्यकार।

-1962 - शान- भारतीय गायक।

-1922 - ऋषिकेश मुखर्जी- भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक।

-1837 - पंडित र्शद्धाराम फिल्लौरी - ओम जय जगदीश हरे आरती के रचयिता तथा हिन्दी, पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी।

निधन-
-2001 - माधवराव सिंधिया - प्रसिद्ध कांग्रेसी नेता एवं साहित्यकार।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें