रविवार, 7 सितंबर 2014

Today's History In Hindi

   आज के दिन

ग्रेगोरी कैलेण्डर के अनुसार 7 सितंबर वर्ष का 250 वां (लीप वर्ष में यह 251 वां) दिन है। साल में अभी और 115 दिन शेष हैं।
महत्त्वपूर्ण घटनाएं-

-1965 - भारतीय सीमा पर चीन द्वारा सेना की तैनाती की घोषणा।

-1998 - अंतर संसदीय यूनियन (आई.पी.यू.) का 100वां सम्मेलन मॉस्को में प्रारम्भ।

-2002 - इयाजुद्दीन अहमद बांग्लादेश के नये राष्ट्रपति बने।

-2004 - फिजी के विजय सिंह टाइगर वुड्स को पीछे छोड़कर विश्व के नम्बर एक गोल्फर बने।

-2005 - तेल के बदले अनाज कार्यक्रम की जांच रिपोर्ट पेश।

-2006 - बेरेंट्स सागर में रूस की एक परमाणु पनडुब्बी में आग लगने से चालक दल के दो सदस्यों की मौत।

-2008 - भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एनएसजी के 45 सदस्यों ने भारत को अन्तर्राष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छूट दी। बंगाल के राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी, राज्य के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य व तृणभूल कांग्रेस के अध्यक्ष ममता बनर्जी के बीच सिंगूर में टाटा मोटर्स के मामले में सहमति बनी। खगोलविदों ने आकाश गंगा के बीचो-बीच मौजूद विशालकाय ब्लैकहोल में अन्दर साफ-साफ देखने में सफलता पाई।

-2009 - सूखे को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने गैर योजना खर्च में 10} की कटौती के आदेश दिये। भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स का खिताब जीता। 55वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2007 में सर्वर्शेष्ठ फिल्म का खिताब निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म कांजीवरम को मिला।

जन्म-
-1933 - इला रमेश भट्ट - अंतरराष्ट्रीय र्शम, सहकारिता, महिलाओं और लघु-वित्त आंदोलनों की सम्मानित नेता।

-1948 - ममूटी- मलयालम फिल्म अभिनेता।

-1887 - गोपीनाथ कविराज- संस्कृत के विद्वान और महान दार्शनिक।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें