मंगलवार, 9 सितंबर 2014

Today's History In Hindi

   आज के दिन 

ग्रेगोरी कैलेंडर के अनुसार 9 सितंबर वर्ष का 252 वां (लीप वर्ष में यह 253 वां) दिन है। साल में अभी और 113 दिन शेष हैं।

महत्त्वपूर्ण घटनाएं-

-1915 - प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी जतिन्द्रनाथ सान्याल और अंग्रेजों के बीच उड़ीसा के काप्टेवाड़ा में संघर्ष।

-1920 - अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रूपांतरित हो गया।

-1924 - 9 सितंबर से 11 सितंबर तक भारत में कोहाट दंगे हुए।

-1949 - भारत की संविधान सभा ने हिन्दी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया।

-1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की प्रकरण पर स्वतंत्र वकील केनेथ स्टार ने अपनी बहुचर्चित रपट कांग्रेस को प्रेषित किया।

-1999 - भारत के महेश भूपति तथा जापान की आर्क सुगियामा की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का मिर्शित युगल खिताब जीता।

-2001 - वीनस विलियम्स ने छोटी बहन सेरेना को ग्रैंडस्लैम फाइनल में हराया।

-2002 - पीट सम्प्रास ने आंद्रे अगासी को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस खिताब जीता।

-2004 - फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री अहमद कुरेई ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

-2005 - चीन बीजिंग स्थित छाओयांग पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण।

-2006 - अंतरराष्ट्रीय दबाव के मद्देनजर इस्रायल द्वारा आठ सप्ताह से की गयी लेबनान की नौसैनिक घेराबन्दी को समाप्त किया गया। अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के केप कनैवरल स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष यान अटलांटिस ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।

-2007 - वेनिस फिल्म फेस्टिवल में हॅालीवुड एक्टर ब्रैड पिट को बेस्ट एक्टर का तथा केट ब्लींसेट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड प्रदान किया गया।

-2008 -हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य रचनाकार तथा लोकवार्ताकार डॉ.अर्जुनदास केशरी को साहित्य महोपाध्याय अलंकरण प्रदान करने की घोषणा की गई। सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीआई को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के दो जजों निर्मल यादव और निर्मल जीत कौर से 15 लाख रुपये के घूसकांड में पूछताछ की इजाजत दी।

-2009 - रेल मंत्रालय ने गृह मंत्रालय की तर्ज पर अपने कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली शुरू करने की घोषणा की।
जन्म-
-1850 - भारतेन्दु हरिश्चंद्र- प्रसिद्ध हिन्दी लेखक और नाटककार।

-1905 - हुसैन शा- भारतीय दार्शनिक।

-1967 - अक्षय कुमार- हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता।

-1974 - विक्रम बत्रा- भारतीय सैनिक।

-1909 - लीला चिटनिस- प्रसिद्ध हिन्दी फिल्म अभिनेत्री।

-1874 - गोपाल चंद्र प्रहराज - उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा कहानीकार।

निधन-
-1968 - रामवृक्ष बेनीपुरी - भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी, पत्रकार और संपादक।

-2012- वर्गीज कुरियन- प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्वेत क्रांति के जनक।
-1947 - आनन्द कुमार स्वामी- भारत के सुविख्यात कलार्ममज्ञ तथा चिन्तक।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें