मंगलवार, 16 सितंबर 2014

महू की गुफा में आज भी शिव का पूजन करते हैं अश्वत्थामा!



देवताओं में भगवान शिव को देवों के देव महादेव कहा जाता है। निराकार रूप में उनके शिवलिंग की पूजा की जाती है। 
धरती पर कई रहस्यमयी लिंग और ज्योतिर्लिंग विद्यमान हैं, जो सिद्ध होने के साथ ही चमत्कारिक भी हैं। ऐसा ही एक सिद्ध स्थान मध्यप्रदेश के महू के पास स्थित है, जिसे खोदरा महादेव के नाम से जाना जाता है। शिव का यह स्थान करीब 1,000 फुट ऊंची पहाड़ी के बीच में स्थित है। महू से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित चोरल से करीब 10 किलोमीटर दूर विंध्यांचल की पहाड़ियों पर स्थित खोदरा महादेव का यह स्थान है। यहां शिवलिंग के अतिरिक्त नंदी भी विराजमान हैं। पहाड़ी के नीचे स्थित खोदरा गांव होने से इस स्थान का नाम खोदरा महादेव पड़ा। किंवदंती के अनुसार, इस स्थान को सात चिरंजीवी पुरुषों में से एक द्रोणपुत्र अश्वत्थामा की तपस्थली के रूप में जाना जाता है। कहते हैं कि आज भी अश्वत्थामा इस स्थान पर तप करने आते हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें