बुधवार, 29 अक्तूबर 2014

30 GK Objective Type Questions about Space in Hindi


GK


1.
नाभिकीय संलयन में कौनसे तत्व के नाभिक परस्पर मिलते हैं-
(1) हाइड्रोजन (2) हीलियम

(3)
नाइट्रोजन (4) यूरेनियम

2.
सूर्य, तारें एवं अन्य आकाशीय पिण्ड पूर्व से पश्चिम की ओर गमन करते प्रतीत होते हैं-

(1) इन सभी के पूर्व से पश्चिम की ओर गति करने के कारण

(2)
पृथ्वी का पश्चिम से पूर्व की ओर गति करने के कारण

(3)
पृथ्वी अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व दिशा में घूर्णन करने के कारण

(4)
उपरोक्त सभी

3.
ध्रुवतारा एक ही स्थिर दिखाई देने का कारण है-

(1)
पृथ्वी के साथ-साथ गति करना

(2)
पृथ्वी के घूर्णन अक्ष की दिशा में स्थित होना

(3)
पृथ्वी का सूर्य के चारों ओर परिक्रमण

(4)
उपरोक्त सभी

4.
निम्न में कौन सौर परिवार का सदस्य नहीं है?

(1)
ग्रह                          (2) क्षुद्र ग्रह

(3)
तारामंडल                 (4) धूमकेतु

5.
निम्न में से कौन सूर्य का ग्रह नहीं है-

(1)
शुक्र             (2) शनि

(3)
सीरियस        (4) मंगल

6.
पहचाने जाने योग्य आकृतियों वाले तारों के समूह को कहते हैं-

(1)
सौर मंडल (2) तारामंडल

(3)
आकाशगंगा (4) गैलेक्सी

7.
तारामंडलों के बारे में कौनसा कथन सही है?

(1)
किसी तारामंडल में 5-10 तारे होते हैं

(2)
तारामंडल के सभी तारें हमसे समान दूरी पर है

(3)
तारामंडल के सभी तारें परस्पर समान दूरी पर होते हैं

(4)
उपरोक्त में से कोई नहीं

8.
अक्षर अथवा ड के विकृत रूप जैसा दिखाई देने वाला तारामंडल है-

(1)
कैसियोपिया (2) आरायन

(3)
ग्रेट बियर (सप्तऋशि ) (4) लियो मेजर

9.
आकाशमें सर्वाधिक चमकीला तारा सीरियस की स्थिति ज्ञात करने के लिए कौनसे तारामंडल को ढूंढना पडेगा?

(1)
कैसियोपिया (2) आरायन

(3)
ग्रेट बियर (सप्तऋशि ) (4) लियो मेजर

10.
शनि ग्रह के एक टुकडे को पानी में डाले तो वह-

(1)
डूब जायेंगा (2) पानी मे घुल जायेगा

(3)
पानी पर तैरेगा (4) उपरोक्त में से कोई नहीं

11.
ग्रह जो कक्षीय गति करते समय अपने पृश्ठ पर लुढकता सा प्रतीत होता है वह है-

(1)
यूरेनस (2) पृथ्वी (3) मंगल (4) बुध

12.
निम्न में से कौनसा कथन सही नहीं है-

(1)
आंतरिक ग्रहों के बहुत कम चंद्रमा होते हैं

(2)
बाह्य ग्रहों के अधिक संख्या में चंद्रमा होते हैं

(3)
आंतरिक ग्रहों के चारों ओर वलय निकाय होते हैं

(4)
उपरोक्त सभी

13.
क्षुद्र ग्रह किन दों ग्रहों के बीच में होते हैं-

(1)
पृथ्वी एवं शुक्र (2) बुध एवं शुक्र

(3)
मंगल एवं बृहस्पति (4) पृथ्वी एवं मंगल

14.
बृहस्पति पृथ्वी से कितना गुणा बडा एवं भारी है-

(1) 1300, 318       (2) 318, 1300

(3) 130, 18            (4) 18, 130

15.
उपभू (पेरिजी) एवं अपभू (एपोजी) क्रमश कहलाते है-

(1)
परिक्रमण कक्षके पृथ्वी सतह से निकटतम एवं दूरस्थ बिन्दु

(2)
उपग्रहो के अन्दर एवं बाहर के बिन्दु

(3)
तकनीकी प्रणाली के नाम है

(4)
उपरोक्त में से कोइ नही

16.
अन्तरिक्ष क्षेत्र में प्रवेश करने में भारत का स्थान है-

(1)
पांचवा            (2) छठा

(3)
सातवां           (4) आठवां

17.
एक साथ दस उपग्रहो को प्रक्षेपित कर कीर्तिमान स्थापित करने वाला देश है-

(1)
अमेरिका         (2) रुस

(3)
भारत           (4) फ्रांस

18. PSLV
नाम है –

(1)
उपग्रह का (2) संस्थान का

(3)
उपग्रह की संचार प्रणाली का (4) प्रमोचक यान का

19.
राजस्थान में सौर वेधशाला स्थित है –

(1)
जयपुर में (2) जोधपुर में

(3)
उदयपुर में (4) अजमेर में

20.
कृत्रिम नभोमंडल (Planetarium) में अवलोकन करते है-

(1)
तारो, तारा मंडलो एवं ग्रहो का (2) जलीय जीव जन्तुओ का

(3)
वैज्ञानिकीय उपकरणो का (4) वायुयानो का

21.
भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा जिस यान में बैठकर गये वह है –

(1)
पी.एस.एल.वी. (2) सोयूज टी-द्वितीय

(3)
जी.एस.एल.वी. (4) एरियन

22.
भारत का पहला मौसम उपग्रह है –

(1)
एप्पल (2) इन्सैट 4 सी

(3)
रोहिणी (4) मैटसैट

23.
निम्न में से कौनसा विकल्प अन्य तीनों से भिन्न है –

(1)
पी.एस.एल.वी. (2) जी.एस.एल.वी.

(3)
एरियन (4) इन्सैट

24.
जोधपुर में स्थित है –

(1)
सौर वेधशाला (2) रिमोट सेंसिंग केन्द्र

(3)
अन्तरिक्षकेन्द्र (4) अन्तरिक्ष उपयोग केन्द्र

25.
भारत की सर्वाधिक प्रक्षेपित उपग्रह श्रृंखला है –

(1)
स्रोस (2) इन्सैट

(3)
एजुसैट (4) जीसैट

26.
लिए किसी वस्तु के पलायन वेग का मान है –

(1)
शून्य (2) 11.2 किमी/सैकेण्ड

(3) 36,800
मी./सैकेण्ड (4) 8 किमी/सैकेण्ड

27.
अन्तरिक्षमें सबसे पहले कृत्रिम उपग्रह छोडने वाला देश है –

(1)
भारत (2) अमेरिका

(3)
सोवियत संघ (4) जापान

28.
समकालिक कृत्रिम उपग्रह की पृथ्वी के केन्द्र से कितनी दूरी पर स्थित होता है ?

(1) 11.2
कि.मी. (2) 6400 कि.मी.

(3) 36800
कि.मी. (4) 3680 कि.मी.

29.
यदि किसी उपग्रह का आवर्तकाल 84.6 मिनट है तो यह पृथ्वी के किसी स्थान से एक दिन में कितनी बार
गुजरेगा ?

(1) 1
बार (2) 10 बार

(3) 17
बार (4) 24 बार

30.
भारतीय अन्तरिक्षअनुसंधान से संबंधित संगंठन का संक्षिप्त नाम है –

(1)
इसरो (2) इन्सेट

(3)
नासा (4) भास्कर

Answers
1. (1) 2. (3) 3. (2) 4. (3) 5. (3) 6. (2)

7. (4) 8. (1) 9. (2) 10. (3) 11. (1) 12. (3)

13. (3) 14. (1) 15. (1) 16. (3) 17. (3) 18. (4)

19. (3) 20. (1) 21. (2) 22. (4) 23. (4) 24. (2)


15. (2) 26. (2) 27. (3) 28. (3) 29. (3) 30. (1)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें