शनिवार, 4 अक्तूबर 2014

Today's History In Hindi

आज के दिन 

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 4 अक्टूबर वर्ष का 277 वाँ (लीप वर्ष में यह 278 वाँ) दिन है। साल में अभी और 88 दिन शेष हैं।

4 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2000 - चांग चून शियुंग ताइवान के नये प्रधानमंत्री बने।
  • 2002 - पाकिस्तान में शाहीन प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया गया।
  • 2005 - बाली बम कांड में दो संदिग्ध व्यक्ति गिरफ़्तार।
  • 2008- अमेरिका की विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस एक दिन के लिए भारत यात्रा पर रहीं।

4 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1927 - सरला ग्रेवाल - 'भारतीय प्रशासनिक सेवा' में भारत की दूसरी महिला अधिकारी तथा मध्य प्रदेश की भूतपूर्व राज्यपाल।
  • 1884 - रामचन्द्र शुक्ल, बीसवीं शताब्दी के हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार
  • 1857 - श्यामजी कृष्ण वर्मा, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक

4 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • विश्व पशु कल्याण दिवस
  • राष्ट्रीय अखंडता दिवस

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें