गुरुवार, 11 जून 2015

Wise Quotes in Hindi

1.       सतर्कता तभी सार्थक होती है, जब सदैव बरती जाए |
2.      उपदेश देना सरल है, पर उपाय बताना कठिन | ~ रवीन्द्रनाथ टैगोर
3.      दुसरों के अनुभवों से लाभ उठाने वाला बुद्धिमान होता है | ~ जवाहरलाल नेहरू
4.      रोग, शत्रु और कर्ज अपने आप बढ़ते हैं। इन्हें तुंरत जड़ से ख़त्म कर देना चाहिए।
5.      आदत को अगर नहीं रोका जाय तो शीघ्र ही वे लत बन जाती हैं।
6.      प्रतिष्ठा बनाने में कई वर्ष लग जाते हैं, कलंक एक क्षण में लग जाता है | ~ अज्ञात
7.      गुस्सा आपको छोटा बनाता है, क्षमा आपको विस्तार देती है।
8.     परामर्श तो अनेक प्राप्त करते है,किन्तु उससे लाभ उठाना बुद्धिमानों को ही आता है | ~ साइरस
9.      सावधानी बुद्धिमानी की सबसे बड़ी संतान है | ~ विक्टर ह्यूगो
10.  निन्दा से बचने का अचूक एवं शीघ्र उपचार स्वयं को सुधार लेना ही है | ~ डिमास्थनीज
11.   किसी मित्र को अपना ऐसा भेद मत बताओ , जिसके जाहिर हो जाने पर बदनामी हो | ~ थेल्स
12.  नीतिसम्मत है कि स्वार्थवश भी दुर्जन व्यक्ति को साथ नहीं लेना चाहिए | ~ अज्ञात
13.  चतुर मनुष्य अपना ज्ञान छिपाकर रखता है, पर मूर्ख अपनी मूर्खता का प्रदर्शन करता है | ~ बाइबिल
14.  ना तो इतने कड़वे बनो की कोई थूक दे और ना ही इतने मीठे बनो की कोई निगल जाये | ~ टॉल्स्टॉय
15.   प्रेम सबसे करो, विश्वास कुछ पर करो, बुरा किसी का मत करो |


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें